India Post : डाक विभाग ने जनता को क्यों किया आगाह? पढ़ें पूरी खबर

India Post : डाक विभाग ने जनता को क्यों किया आगाह? पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने देश की जनता के नाम एक चेतावनी जारी करते हुए ऐस फर्जी वेबसाइटों, लिंक्स आदि से सावधान रहने के लिए कहा है जो सर्वे के नाम पर इनामी राशि और सरकारी सब्सिडी प्रदान करने का दवा करती हैं।  डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभाग का ऐसी किसी भी गतिविधि से लेना देना नहीं है।

भारतीय डाक  विभाग (India Post Department)ने आज शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल सहित अन्य आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा की कि कुछ जालसाज जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। वो वेबसाइट अथवा यूआरएल लिंक के माध्यम से कुछ सर्वे, प्रश्न उत्तर के आधार पर ठगी कर रहे हैं , इनसे सावधान रहने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें – CM बोले- जल्द लॉन्च होगी MP में स्टार्टअप्स पॉलिसी, मिलेगा रोजगार, गेहूं निर्यात पर भी बड़ा फैसला

डाक विभाग ने कहा कि ना तो भारतीय डाक अथवा डाक विभाग ने ऐसी कोई भी स्कीम चला रखी है, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत है। इसलिए ऐसी किसी भी फर्जी वेबसाइट अथवा लिंक को ओपन ना करें और ना ही किसी अनजान शख्स को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे, बैंक एकाउंट नंबर, जन्म दिनांक, ओटीपी, मोबाइल नंबर दें, ये सब फ्रॉड है , इससे बचें।

ये भी पढ़ें – CBSE Exam 2023 : अगले साल की परीक्षा पर बड़ी अपडेट, 2022-23 का सिलेबस जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews