Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने छठ को देखते हुए अक्टूबर महीन अंत में पश्चिम बंगाल राजस्थान उत्तर प्रदेश और बिहार के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इसके अलावा एक दर्जन ट्रेनों को नवंबर दिसंबर जनवरी व फरवरी में अलग अलग तारीखों को रद्द रहेगी।गाड़ी नंबर 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-वीकली स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर 2025 तक हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी नंबर 01751 रीवा-हडपसर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:45 बजे रीवा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे हडपसर पहुंचेगी। गाड़ी नंबर 01752 हडपसर-रीवा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:40 बजे हडपसर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:25 बजे रीवा पहुंचेगी।
अक्टूबर में चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
- लुधियाना-सहरसा-लुधियाना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04656/04655) 22, 23 व 24 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके अगले दिन की रात्रि 20:00 बजे सहरसा पहुंचेगी और 23, 24 व 25 अक्तूबर को रात्रि 23:50 बजे सहरसा से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 9:20 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
- लुधियाना-कटिहार-लुधियाना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04658/04657) 22 अक्तूबर को रात्रि 23:35 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके 34 घंटे 25 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे कटिहार पहुंचेगी और 24 अक्तूबर को दोपहर 13:00 बजे कटिहार से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके 34 घंटे 30 मिनट की यात्रा के बाद रात्रि 23:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04837 जोधपुर-कोलकाता स्पेशल रेलसेवा जोधपुर से दिनांक 24.10.25 को रात 22:30 बजे रवाना होकर 26.10.25 को दोपहर 12:25 बजे कोलकाता पहुँचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04838 कोलकाता से दिनांक 26.10.25 को दोपहर 15:25 बजे रवाना होकर 29.10.25 को सुबह 04:00 बजे जोधपुर पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 04825, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 22 व 29 अक्टूबर को बुधवार शाम 5:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 6:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04826 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 23 व 30 अक्टूबर को गुरुवार रात 9:20 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन रात 9:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01704 रीवा डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार को संचालित होगी, जो शनिवार को रात 10 बजकर 20 मिनट पर रीवा से चलेगी और अगले दिन दोपहर में 3 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन रविवार को रात में 9 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट पर चलेगी।यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, देवास और इंदौर में रुकेगी।
- गाड़ी संख्या 01751 रीवा हडपसर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे हडपसर पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 अक्टूबर से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हडपसर से चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर रीवा पहुंचेगी।
- भागलपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 1:40 बजे और शाम 6:00 बजे दो स्पेशल ट्रेन जाएंगी। भागलपुर से गुजरात के लिए रात 10:50 बजे स्पेशल ट्रेन जाएगी। 23 अक्टूबर को दिल्ली के लिए शाम 6:00 बजे और गुजरात के लिए रात 10:50 बजे स्पेशल ट्रेन खुलेगी।
- 24 अक्टूबर को भागलपुर से दिल्ली के लिए शाम 6:00 बजे और गुजरात के लिए रात 10:50 पर स्पेशल ट्रेन खुलेगी। 25 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे भागलपुर से दिल्ली और गुजरात के लिए रात 10:50 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी।
दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक रद्द ये ट्रेन
- ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 8 दिसंबर से लेकर 23 फरवरी तक
- ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 9 दिसंबर से लेकर 24 फरवरी तक
- ट्रेन नंबर 12873, हटिया से आनंद विहार (दिल्ली) तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 1 दिसंबर से 26 फरवरी फरवरी तक
- ट्रेन नंबर- 12874, आनंद विहार (दिल्ली) से हटिया तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक
- ट्रेन नंबर- 22857, सांतरागाछी से आनंद विहार (दिल्ली) तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 1 दिसंबर से 2 मार्च तक
- ट्रेन नंबर- 22858, आनंद विहार (दिल्ली) से सांतरागाछी तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 2 दिसंबर से 3 मार्च तक
- ट्रेन नंबर- 12595, गोरखपुर से आनंद विहार (दिल्ली) तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 1 दिसंबर से 12 फरवरी तक
- ट्रेन नंबर- 12596, आनंद विहार (दिल्ली) से गोरखपुर तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 2 दिसंबर से 13 फरवरी तक।
- 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेसः दिसंबर में 1, 8, 15, 22, 29 को, जनवरी में 5, 12, 19, 26 को और फरवरी में 2, 9, 16, 23 को रद्द
- गाड़ी संख्या 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेसः दिसंबर में 2, 9, 16, 23, 30 को, जनवरी में 6, 13, 20, 27 को और फरवरी में 3, 10, 17, 24 को रद्द
- गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेसः दिसंबर में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 को, जनवरी में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 को और फरवरी में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 को रद्द
- गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेसः दिसंबर में 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 को, जनवरी में 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 को और फरवरी में 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 22406 आनंद विहार–भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेसः दिसंबर में 3, 10, 17, 24, 31 को, जनवरी में 7, 14, 21, 28 को और फरवरी में 4, 11, 18, 25 को बंद रहेगी.
- गाड़ी संख्या 22405 भागलपुर–आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेसः दिसंबर में 4, 11, 18, 25 को, जनवरी में 1, 8, 15, 22, 29 को और फरवरी में 5, 12, 18, 26 को नहीं चलेगी
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।






