रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से मिलेगी ये खास सुविधा, जानें कैसे उठा सकेंगे लाभ

indian railway irctc

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर के रेल यात्रियों (Rail Passenger) के लिए खुशखबरी है। आज 14 फरवरी 2022 वैलेंटाइन डे पर ट्रेनों में केटरिंग (Catering Food Facility) की सेवाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है। इंड‍ियन रेलवे (Indian Railways) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि आईआरसीटी (IRCTC) आज से सभी ट्रेनों में यात्र‍ियों को पका हुआ खाना उपलब्‍ध कराएगा।इसमें करीब 500 से ज्यादा ट्रेनें शामिल रहेंगी।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों को बड़ी राहत, जल्द खातों में ट्रांसफर होगी राशि! 25 जिलों को होगा लाभ

दरअसल,  रेलवे बोर्ड से परमिशन मिलने के बाद भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) चरणबद्ध तरीके से आज से यह सेवा शुरू कर रहा है।हालांकि 21 दिसंबर 2021 से करीब 30% और 22 जनवरी तक 80%’ पके हुए भोजन की सेवा की बहाली प्रारम्भ कर दी गई थी। बाकी शेष 20% फरवरी में अब 14 फरवरी 2022 को बहाल किया जा रहा है।हालांकि पश्चिम रेलवे की मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति एक्सप्रेस की इन दो ट्रेनों में भोजन की प्री-बुकिंग का विकल्प है।

23 मार्च 2020 को रेलवे की तरफ से खान-पान की सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद बीते साल दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में पश्चिम रेलवे ने अपनी प्रतिष्ठित मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को Ready To Eat पैकेट के साथ पकाया भोजन देना और ऑन-बोर्ड खानपान सेवाओं को दोबारा स्टार्ट किया था।इसके तहत प्रीमियम ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी, दुरंतो) में पका हुआ भोजन पहले ही 21 दिसंबर को बहाल कर दिया गया था और 6-7 जनवरी से राजधानी और अगस्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों के अंदर दोबारा ऑनलाइन भोजन बुकिंग (Online Booking Food) की व्यवस्था शुरू की गई।

यह भी पढ़े.. MP Corona: धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 2092 पॉजिटिव, खंडवा-बुरहानपुर में नया केस नहीं

खास बात ये है कि  जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा है, उसमें पहले की तरह ही खाना तैयार किया जाएगा और यात्रियों को सर्व किया जाएगा। वही जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं हैं, उन ट्रेनों के नामित वेंडर स्टेशन पर खाना तैयार करवाकर बेच सकते हैं, इससे दो फायदे होंगे, पहला यात्रियों को खाने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा और दूसरा यात्रियों को ताजा व पौष्टिक खाना उपलब्ध हो पाएगा। यात्री IRCTC मोबाइल ऐप, www.ecatering.irctc.co.in वेबसाइट व ऐप या 1323 में कॉल करके आर्डर कर सकते हैं। इसके साथ कैटरिंग वाली ट्रेनों में वही पर आर्डर करके खाना ले सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews