IRCTC आपको दे रहा जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का मौका, यहाँ देखें स्पेशल टूर पैकेज

IRCTC आपको दे रहा जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का मौका, यहाँ देखें स्पेशल टूर पैकेज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने का कोई प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC new tour package) पर एक नजर अवश्य डालिये।  IRCTC आपको इस रथ यात्रा में शामिल होने का अवसर दे रहा है।

IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) देश के हर उस व्यक्ति का ध्यान रखता है जिसे प्राकृतिक सुंदरता देखने, पहाड़, नदिया, झरने, वादियां, बर्फ, धार्मिक स्थल देखने का शौक है। IRCTC पिछले कुछ दिनों से लगातार धार्मिक यात्राओं से जुड़े स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Packages) बना रहा है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट होगा अत्याधुनिक, सांसद राकेश सिंह ने किया निरीक्षण

अब IRCTC ने जगन्नाथ पुरी की धार्मिक यात्रा का स्पेशल टूर पैकेज बनाया है। यदि आप भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के साक्षी बनना चाहते हैं तो ये टूर आपके लिए एक अच्छा मौका है। जानकारी के अनुसार इस साल में पंचांग के मुताबिक जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा (Jagannath Puri Rath Yatra 2022 Date) 01 जुलाई से शुरू होगी तथा 10 जुलाई को खत्म होगी।

ये भी पढ़ें – आखिर नरोत्तम की मांग पर सोनिया गांधी ने लगाई मोहर, इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IRCTC ने इन तारीखों के अनुसार ही स्पेशल टूर पैकेज बनाया है इसे नाम दिया है ओड़िशा जगन्नाथ रथ यात्रा कार फेस्टिवल स्पेशल पैकेज (Odisha Jagannath Yatra Car Festival Special Package), ये टूर 3 दिन 2 रात का है।  इस हवाई यात्रा का किराया 18,115/- रुपये प्रति व्यक्ति है, किराये के अलग अलग स्लैब भी हैं। इस टूर में IRCTC हैदराबाद, भुवनेश्वर, पुरी, कोणार्क घुमाएगी, ये टूर 30 जून को शुरू होगा।

ये भी पढ़ें – महिला सीएमओ के साथ सब इंजीनियर व्यापारी ने की अभद्रता, पढ़ें पूरी खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews