
चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर सरकार चला रही जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में बैठक और पार्टी में फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में राज्य में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जजपा पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव और उनके बेटे सम्राट यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिससे पार्टी में कोहराम मच गया है। फिलहाल, इसके पीछे दोनों के अनुशासनहीनता की बात कही जा रही हैं, तो चलिए आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
यह भी पढ़ें – इस मंदिर में भगवान को लगता है शराब का भोग, एक दिन में 2000 से ज्यादा बोतल का करते हैं सेवन, ये है मान्यता
दरअसल, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, “पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए पार्टी की एक बैठक की गई थी, जिसमें 3 अक्टूबर को ही दोनों को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि,”अनीता यादव और उनके बेटे सम्राट यादव को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी को यह निर्णय लेना पड़ा है क्योंकि पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है और दोनों के खिलाफ कई दिनों से पार्टी विरोधी मामलों को लेकर शिकायतें सामने आ रही थी। जिसे मद्देनजर रखते हुए यह कदम उठाया गया है.
यह भी पढ़ें – Accident : अनियंत्रित पिकअप ने दो बाइक को रौंदा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल
वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नरवाना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को खादी एवंं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था, जिसे लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि, “पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते यह फैसला लिया गया था। पार्टी हित के खिलाफ जाकर काम करने की वजह से उन्हें चैयरमेन पद से हटाया गया है और अब इस मामले में पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला निर्णय लेंगे कि आगे किस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।”
यह भी पढ़ें – Sharad Purnima : जानें कब है शरद पूर्णिमा, इन उपायों को करने से प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी
आगे उन्होंने कहा कि, “सुरजाखेड़ा को पार्टी ने एक नोटिस दिया और फिर दूसरा नोटिस भी दिया गया लेकिन इनका कोई जवाब नहीं आया तो पार्टी ने कार्रवाई की। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी के खिलाफ चलने वालों पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – श्री महाकाल लोक गान में सुनाई देगी भोलेनाथ की महिमा, PM मोदी करेंगे लॉन्च
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

