जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, CJI ललित ने सरकार को भेजा नाम

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, CJI ललित ने सरकार को भेजा नाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे, जिसके लिए CJI उदय उमेश ललित ने सरकार को पत्र भेज दिया है। बता दें कि चीफ जस्टिस यूयू ललित ने देश के अगले चीफ जस्टिस के लिए नाम भेजा है। दरअसल, उन्होंने नाम भेजने से पहले सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की एक बैठक बुलाई थी, जिसके बाद देश के वर्तमान CJI ने केंद्र सरकार को औपचारिक पत्र भेजा।

यह भी पढ़ें – क्रूड ऑयल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल में उछाल, MP में आज बढ़े ईंधन, यहाँ जानें नए रेट

देश के वर्तमान CJI यूयू ललित का कार्यकाल 8 नवंबर तक है और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दूसरे वरिष्ठ जज है। बता दें कि यह एक परंपरा है कि किसी भी जज के रिटायरमेंट के 1 महीने पहले उस पद के लिए CJI को एक बंद लिफाफे में उत्तराधिकारी का नाम सिफारिश करना होता है, जिसके बाद सरकार उनकी नियुक्ति करती है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर : अधिवक्ता की मौत का मामला, नाराज वकील आज नहीं करेंगे हाईकोर्ट में पैरवी 

बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें प्रधान न्यायधीश होंगे। नाम पर मौहर लगने के बाद वो आगामी 9 नवंबर को देश के प्रधान न्यायधीश के रुप में शपथ ग्रहण करेंगे और साल 2024 के 10 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के जज 65 वर्ष की आयु में और उच्च न्यायालय के जज 62 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं।

यह भी पढ़ें – कमलनाथ को झूठ बोलने का शगल-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

वहीं, विधि एवं न्याय मंत्रालय ने ट्वीट किया था, ‘भारत के प्रधान न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित ज्ञापन प्रक्रिया (एमओपी) के तहत आज माननीय विधि एवं न्याय मंत्री ने माननीय प्रधान न्यायाधीश को एक पत्र भेजकर उनसे अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए सिफरिशें भेजने को कहा है। ’दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया से संबंधित ज्ञापन प्रक्रिया (एमओपी) के तहत निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश कानून मंत्रालय से पत्र पाने के बाद अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की प्रक्रिया शुरू करते हैं।

यह भी पढ़ें – Google Pixel Fold मचाएगा धमाल, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, खास होंगे फीचर्स, जानें कब होगा लॉन्च

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews