Hindi News

पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करने पर कंगना रनौत ने जताई खुशी, बोलीं “भारत से और गहरा होगा जुड़ाव, जीवन को देखने की नई दृष्टि मिलेगी”

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
भाजपा सांसद ने कहा कि भगवद्गीता सिर्फ भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व की धरोहर है और अगर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे पढ़ेंगे तो भारत से उनका जुड़ाव और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि गीता को वैश्विक स्तर पर एक लाइफ गाइड की तरह देखा जा रहा है और इसका रूसी अनुवाद इसके संदेश को और अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा।
पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करने पर कंगना रनौत ने जताई खुशी, बोलीं “भारत से और गहरा होगा जुड़ाव, जीवन को देखने की नई दृष्टि मिलेगी”

Kangana Ranaut

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें रूसी भाषा में अनुदित श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षा दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।”

अब भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इसे लेकर कहा है कि भगवद्गीता सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि समूचे विश्व की धरोहर है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति पुतिन इसे पढ़ेंगे तो भारत से और हमारे लोगों से उनका रिश्ता और गहरा होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता को अब वैश्विक रूप से एक लाइफ गाइड की तरह देखा जा रहा है और वे उम्मीद करती हैं कि रुसी भाषा में अनुदित होने के बाद भगवद्गीता का और विस्तार होगा।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और परमाणु सहयोग जैसे क्षेत्रों में 25 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहर लगी है। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा “पिछले 25 वर्षों में हमारी रणनीतिक साझेदारी ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। आज हमने 2030 तक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति जताई है।” वहीं, पुतिन ने भारत की अर्थव्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि हमारी साझेदारी किसी के खिलाफ नहीं है। रूस बिना रुकावट तेल की आपूर्ति जारी रखने को तैयार है। राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता भी भेंट की।

कंगना रनौत ने की सराहना

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने श्रीमद्भगवद्गीता को एक अनूठा उपहार बताया है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति पुतिन भगवदगीता को पढ़ेंगे तो उन्हें जीवन को देखने का एक नया नजरिया मिलेगा। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “श्रीमद्भगवद्गीता पूरे विश्व की धरोहर है। ये सनातन धर्म और हमारी संस्कृति का प्रतीक है। पीएम मोदी भारत के सबसे बड़े एंबेसडर हैं। गीता में जो सत्य है वो हमें सही जीवनपथ पर चलने के लिए प्रेरित करता है। अगर राष्ट्रपति पुतिन भगवदगीता पढ़ेंगे तो भारत से और हमारे लोगों से उनका रिश्ता और गहरा होगा। वे पहले ही कह चुके हैं कि भारत बहुत भाग्यवान है जो मोदीजी जैसे प्रधानमंत्री मिले। अगर वे पीएम मोदी के विचारों के साथ श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ेंगे तो उन्हें भी जीवन को देखने के लिए एक नई दृष्टि मिलेगी।”

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews