गोवा में 29 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन, सार्वजनिक परिवहन रहेगा बंद

ल़ॉकडाउन

गोवा, डेस्क रिपोर्ट। देश में तेजी से बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब गोवा सरकार (Goa Government) ने भी 29 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का ऐलान किया है।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Chief Minister Pramod Sawant) ने कहा है कि राज्य में 29 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति रहेगी। सार्वजनिक परिवहन (Public transportation)बंद रहेगा। कैसिनो, होटल और पब बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं के लिए सीमाएं खुली रहेंगी। 

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं को छोड़ 31 मई तक सभी स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेस निरस्त, आदेश जारी

वही पहले से स्‍थगित चल रहीं गोवा बोर्ड (Goa Board) 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब संभवत: रद्द भी हो सकती हैं। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन अब 30 अप्रैल, 2021 के बाद कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं पर निर्णय लेगा।गोवा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन राज्‍य सरकार ने 21 अप्रैल को आदेश जारी कर परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। अब बोर्ड इस महीने के अंत में यह फैसला लेगा कि परीक्षाएं कैसे और कब आयोजित की जा सकती हैं।

लॉकडाउन से पहले गोवा ने 30 अप्रैल तक रात में कर्फ्यू लगा दिया है एवं धारा 144 लगा दी है। जिसके चलते अब किसी भी जगह पर पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। वहीं विवाह समारोह में केवल 50 लोग सम्मिलित हो सकेंगे जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोगों को सम्मिलित होने की इजाजत प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, बोले-10 दिन तक कर्फ्यू का कड़ाई से पालन हो

बता दे कि गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 2,110 नए मामले सामने आए तथा 31 और संक्रमितों की मौत हो गई।इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,908 हो गई है और कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,086 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews