Lok Sabha Election 2024 : BJP की चुनाव घोषणा पत्र समिति में सीएम डॉ मोहन यादव का नाम, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक मनोनीत, देखें पूरी सूची

Lok Sabha Election 2024 : BJP की चुनाव घोषणा पत्र समिति में सीएम डॉ मोहन यादव का नाम, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक मनोनीत, देखें पूरी सूची

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में 400 पार की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है, 27 सदस्यों वाली इस समिति का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी, इस समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

राजनाथ सिंह अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक नियुक्त 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अपने लेटर हैड पर सूची जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है, समिति का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि संयोजक की जिम्मेदारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास रहेगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सह संयोजक रहेंगे।

चुनाव घोषणा पत्र समिति में सीएम डॉ मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज का नाम भी 

27 सदस्यों वाली चुनाव घोषणा पत्र समिति में 24 सदस्य हैं जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं , ये समिति बैठक कर जल्दी ही भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए मंथन करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews