राज्यमंत्री, हाईकोर्ट जज और डीएम कोरोना पॉजिटिव, कई कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

mp corona

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ पिछले 24 घंटे में देश में 1.45 लाख से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) सामने आए है और 794 ने दम तोड़ दिया है वही दूसरी तरफ नेताओं के एक के बाद एक संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। अब यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला (Cabinet Minister Anand Swaroop Shukla) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े.. Damoh By-election : क्या मप्र में बढ़ते कोरोना के बीच होगा दमोह उपचुनाव?

संसदीय कार्य और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री  आनंद स्वरूप शुक्ला ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने जांच करवाई जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वो अपनी जांच करवा लें। वही इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के मुख्य न्यायाधीश और मुरादाबाद के जिलाधिकारी (Moradabad DM)भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

यह भी पढ़े.. इंदौर- उज्जैन के बाद मध्य प्रदेश के इन जिलों में भी 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन

बताया जा रहा है कि  आनंद स्वरुप शुक्ला दो दिन पहले तक बलिया में ही थे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। वही उनके आवास पर भी मातृशक्ति होली मिलन समारोह आयोजित हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा आरटीई (RI) के तहत भुगतान को लेकर भी महिलाएं मंत्री से मिली थीं, जहां कुछ विवाद भी हुआ था। मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहे लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।वही नेताओं में भी हड़कंप मच गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews