महाराष्ट्र में मनसे की चेतावनी- मस्जिदों से हटाओ लाउडस्पीकर वरना करेंगे हनुमान चालीसा

RAJ THAKRE

मुंबई,डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को चेतावनी दी है और कहा है कि राज्य सरकार मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को उतरवाए। यह बात उन्होंने शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते वक्त कही। ठाकरे ने कहा कि मैं न तो नमाज़ के ख़िलाफ़ हूँ और न ही किसी धर्म के, पर मुझे मेरे धर्म पर गर्व है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का डीए हुआ डबल, अप्रैल से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, इस दिन मिलेगा एरियर

उन्होंने यह सवाल भी किया कि आख़िर मस्जिदों में इतनी तेज़ आवाज़ में लाउड स्पीकर क्यूं बजाए जाते हैं? इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह नहीं रोका गया तो वे मस्जिद के बाहर स्पीकर लगाकर और तेज़ आवाज़ में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।जनता को संबोधित करते वक्त उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ने राज्य की जनता को धोखा दिया है। ठाकरे ने बताया कि कैसे पूरे चुनाव के दौरान उद्धव बिलकुल चुप रहे और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते वक़्त उन्होंने एक शब्द नहीं कहा।लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनके मन में लालच आ गया जिसके बाद अपोज़ीशन के साथ गठबंधन कर वे CM बन गए।

राज ठाकरे ने अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि राज्य में NCP के सत्ता में आने के बाद जातिगत नफ़रत में भी बढ़ावा हुआ है। आज राज्य में लोग जाति को लेकर एक दूसरे से लड़ रहे हैं। हमें जाति के बीच से बाहर आकर हिंदू बनना होगा और एक होना होगा।इसके अलावा ठाकरे ने सरकार द्वारा विधायकों को दिए जा रहे मकानों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिन्हें मकान दिए जा रहे हैं पहले उनसे उनके बंगले वापस लिया जाए, इतना ही नहीं उनकी पेंशन भी बंद की जानी चाहिए। इस योजना में मुझे जनता के हित की कोई भी बात दिखाई नहीं देती है।

यह भी पढ़े.. सीएम का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, 5 से 7 हजार रूपए तक बढ़ेंगे वेतन, इन्हें मिलेगा लाभ

आपको बता दें राज ठाकरे ने वर्ष 2006 में आपसी मतभेदों के चलते शिवसेना से अलग होकर अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(MNS) का गठन किया। अपनी आक्रामक छवि से पहचाने जाने वाले राज्य निजी ज़िंदगी में एक बेहतरीन कार्टूनिस्ट भी है। महाराष्ट्र में लोगों के बीच राज ठाकरे की लोकप्रियता उस वक़्त बढ़ी जब उन्होंने एक रैली में कहा कि अगर उत्तर भारतीय लोग दादागिरी करते हैं तो उन्हें मुंबई में रहने नहीं दिया जाएगा और उनको मुंबई छोड़ना पड़ेगा। 14 जून 1968 में जन्में राज के पिता श्रीकांत केशव ठाकरे बाला साहब ठाकरे के छोटे भाई है और उनकी माता कुंदा ठाकरे बाल साहब ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे की छोटी बहन है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews