Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट की बैठक आज, किसानों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

Cabinet Meeting

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting)  बुलाई गई है। इस बैठक में इस बैठक में गेहूं और अन्य फसलों पर एमएसपी (MSP Increase) बढ़ाने का फैसला हो सकता है। वही टेलिकॉम और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए राहत पैकेज देने के लिए निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP : पंचायत सचिव समेत 2 निलंबित, 10 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, वेतन काटा

इस कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार रबी फसलों गेहूं, बार्ली, चना, मसूर, सरसों की MSP बढ़ाने का फैसला ले सकती है।इससे लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वही टेलीकॉम सेक्टर (Telecom Sector) के लिए राहत पैकेज और टेक्सटाइल सेक्टर (Textile Sector) के लिए इंसेंटिव्स को मंजूरी दे सकती है।माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस सेक्टर के लिए किसी राहत पैकेज का ऐलान हो सकता है।

ऑटो सेक्टर के लिए करीब 57 हजार करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना यानी पीएलआई स्कीम को मंजूरी दे सकती है।  यह स्कीम मानव निर्मित फाइबर सेगमेंट और टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए होगी। मैनमेड फाइबर अपेरल के लिए 7,000 करोड़ रुपए आवंटित किया जा सकता है और करीब 4,000 करोड़ रुपए टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए आवंटित किया जा सकता है।इस योजना के तहत न सिर्फ ऑटो कंपनियों को उत्पादन बढ़ेगा बल्कि एक्सपोर्ट में भी भारत मजबूत होगा साथ ही देश में नौकरियों (Jobs) के मौके भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़े.. सीएम आज बनेंगे शेफ, टोक्यो ओलंपिक विजेताओं को खिलाएंगे अपने हाथ से बना खाना

इन सारे प्रस्तावों पर विचार करने के बाद एक अंतिम राहत पैकेज का प्रस्ताव टेलीकॉम मंत्रालय ने तैयार किया था।इस प्रस्ताव को पहले वित्त मंत्रालय और फिर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया और अब इसे कैबिनेट के पास भेजा गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आर्थिक दबाव वाली टेलीकॉम कंपनियों को राहत मिल सकती है और नौकरियां भी बढ़ेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews