NEET-PG Results 2021: DGHS ने लिया बड़ा फैसला, रद्द होंगे पुराने परिणाम, घटेंगे Cut- off

NEET-PG Results 2021: DGHS ने लिया बड़ा फैसला, रद्द होंगे पुराने परिणाम, घटेंगे Cut- off

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नीट -पीजी 2021 के परिणामों में कई बदलाव किए जाएंगे। दरअसल, डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को NEET-PG 2021 के को लेकर पत्र लिखा है, जिसमें सभी श्रेणियों (categories) में कट -ऑफ (cut off) को 15 प्रतिशत तक कम करने के लिए निर्देश दिए। बदलाव होने के बाद ही रिजल्ट्स को फिर से  घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़े… SBI Job:यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए ऑफिसर बनने का मौका, सिर्फ एक इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

दरअसल, शनिवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने शनिवार को नैशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को पत्र लिखा, जिसके मुताबिक़ MoHFW द्वारा चर्चा और विचार-विमर्श के बाद, एचएफएम ने कई बदलावों के के साथ NMC के कंसल्टेशन से सभी श्रेणियों  (category) में कट-ऑफ को 15 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय (decision) लिया गया है। यानी जनरल केटेगरी के लिए योग्यता प्रतिशत को 35 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। मतलब जनरल PH के उम्मीदवारों का कट ऑफ 30 प्रतिशत तक हो सकता है और आरक्षित वर्ग (एससी / एसटी / ओबीसी) के लिए 25 प्रतिशत तक कम किया जाए। जिसके लिए DGHS ने इसे मद्देनजर रखते हुए नैशनल बोर्ड को एग्जामिनेशन से अनुरोध किया है कि संशोधित परिणाम (redesigned results) को रद्द किया जाए और नए योग्य उम्मीदवारों के संशोधित रिजल्ट डेटा को फिर से डिजाइन कर जल्द से जल्द जारी किया जाए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews