MP Congress में नई नियुक्तियां, AICC ने दो नेताओं का बनाया प्रभारी, 4 नए विधानसभा ऑब्जर्वर भी

MP Congress में नई नियुक्तियां, AICC ने दो नेताओं का बनाया प्रभारी, 4 नए विधानसभा ऑब्जर्वर भी

MP Congress : विधानसभा चुनावों से पहले AICC यानि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश पर फोकस केंद्रित कर रही है। संगठन को मजबूत करने की द्रष्टि से कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश में आज नई नियुक्तियां की है, केसी वेणुगोपाल ने नियुक्तियों के आदेश जारी किये हैं।

कांग्रेस ने AICC सचिव शिव भाटिया और AICC सचिव संजय दत्त को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है, पार्टी ने संजय दत्त को नई जिम्मेदारी देते हुए हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है इसी के साथ पार्टी ने मप्र के प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी को यहाँ से हटा दिया है।

पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए ऑब्जर्वर की नियुक्तियां भी की हैं। AICC ने मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अर्जुन मोधवाडिया, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप सिंह राठोर और प्रदीप टम्टा को विधानसभा चुनावों के ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews