Hindi News

गुजरात मंत्रिमंडल : नई कैबिनेट ने ली शपथ, सारे घर के बदल डाले की तर्ज पर 24 चेहरों में एक भी पुराना नहीं

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
गुजरात मंत्रिमंडल : नई कैबिनेट ने ली शपथ, सारे घर के बदल डाले की तर्ज पर 24 चेहरों में एक भी पुराना नहीं

गांधीनगर, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्र‍ियों का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत राजभवन में नए मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में 24 मंत्र‍ियों को शपथ दिलाई हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में गांधीनगर के राजभवन में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इनमें विधानसभा के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र त्रिवेदी को शपथ दिलाई गई है। गुजरात में कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार, अर्जुन सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कैबिनेट बदल दी गई है भूपेंद्र पटेल को नया मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब नई टीम भी तैयार हो गई है। जिसमें अब गुरुवार को करीब दो दर्जन नए मंत्रियों ने शपथ ली।

गुजरात की नई कैबिनेट की लिस्ट इस प्रकार है..

1.    राजेंद्र त्रिवेदी
2.    जितेंद्र वघानी
3.    ऋषिकेश पटेल
4.    पूर्णश कुमार मोदी
5.    राघव पटेल
6.    उदय सिंह चव्हाण
7.    मोहनलाल देसाई
8.    किरीट राणा
9.    गणेश पटेल
10.    प्रदीप परमार
11.    हर्ष सांघवी
12.    जगदीश ईश्वर
13.    बृजेश मेरजा
14.    जीतू चौधरी
15.    मनीषा वकील
16.    मुकेश पटेल
17.    निमिषा बेन
18.    अरविंद रैयाणी
19.    कुबेर ढिंडोर
20.    कीर्ति वाघेला
21.    गजेंद्र सिंह परमार
22.    राघव मकवाणा
23.    विनोद मरोडिया
24.    देवा भाई मालव

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews