अब फोन करने पर नहीं सुनाई देगी कोरोना की Caller Tune, स्वास्थ मंत्रालय ने लिया फैसला 

अब फोन करने पर नहीं सुनाई देगी कोरोना की Caller Tune, स्वास्थ मंत्रालय ने लिया फैसला 

Happy customer service representative wearing protective face mask while working at call center and looking at the camera.

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सूत्रों के मुताबिक बहुत जल्द हेल्थ मिनिस्ट्री मोबाइल पर सुनाई देने वाले कोरोना से जुड़े कॉलर ट्यून पर रोक लगाने वाला  है। 2020 में जब कोरोनावायरस देश में दस्तक दी थी तब कॉलर ट्यून कोविड-19 कॉलर ट्यून को शुरू किया गया था ताकि लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके और उन्हें सारी जानकारी दी जा सके यह सुविधा एयरटेल, बीएसएनल, जिओ वोडाफोन, आइडिया में शुरू की गई थी।

यह भी पढ़े … Honor X9 5G के फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान, जाने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन यहाँ 

क्योंकि कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं जिसे देखते हुए स्वस्थ मंत्रालय ने यह फैसला लिया है कि अब मोबाइल पर कहीं भी कॉल करने पर कोरोना की जो कॉलर ट्यून सुनाई देती थी उस पर रोक लगाया जाएगा। शुरुआती दौर में यह कॉलर ट्यून खांसी और सर्दी की आवाजों से शुरू होती थी, ताकि लोगों के बीच Covid -19 से जुड़े जानकारियों को पहुंचाया जा सके।  इस कॉलर ट्यून के जरिए भारत सरकार Covid -19  सतर्क रहने के रास्ते, उसके लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी देती है, हालांकि बाद में इसके मैसेज को बदला गया और अब  लोगों से टीकाकरण से जुड़ने के लिए आग्रह किया जाता है, जिसे अब शायद बंद किया जाए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews