अब गुजरात में होगा राजनीतिक मैच, रवींद्र जडेजा की पत्नी लड़ेगी जामनगर में चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट

अब गुजरात में होगा राजनीतिक मैच, रवींद्र जडेजा की पत्नी लड़ेगी जामनगर में चुनाव, भाजपा ने दिया टिकट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अपना जलवा क्रिकेट ग्राउन्ड पर दिखाते रहते हैं और अब उनकी पत्नी राजनीतिक मैच खेलने जा रही हैं। क्रिकेटर की पत्नी रिवाबा जामनगर से चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्हें गुजरात जामनगर नॉर्थ से भाजपा का टिकट मिल चुका है। भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की दी है। जिसमें रिवाबा का भी नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें…रीवा जिले में एक्शन मोड में RTO, दस्तावेज नहीं मिलने पर 9 एंबुलेंस वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

बता दें की रिवाबा पिछले कुछ सालों से राजनीति में ऐक्टिव रही हैं। पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था की उन्हें भाजपा टिकट दे सकती है। रिवाबा करणी सेना की सदस्य भी रह चुकी हैं। 2019 में रिवाबा भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता भी रह चुकी हैं। रिवाबा को अक्सर राजनीतिक कार्यक्रमों में भी स्पॉट किया गया है।

यह भी पढ़ें…Foods For Winter: सर्दियों में खाएं ये 5 फूड्स, शरीर बनेगा मजबूत, बीमारियाँ रहेंगी दूर

हाल ही में भाजपा विधायक हकुभा जडेजा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया था की क्या वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? तो उन्होनें कहा थी की यदि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता उनपर भरोसा करके जिम्मेदारी देते हैं तो वो जरूर निभाएंगी। वहीं दूसरी तरफ जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा भी राजनीति में सक्रिय हैं। ननद-भाभी के बीच नोक-झोंक की खबरें भी सामने आई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews