अब इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, मानदेय में बढ़ोतरी, इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी

employees news

पटना, डेस्क रिपोर्ट। बिहार के सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों (Bihar Government Employees Pensioners) के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA/DR Hike) में बढ़ोतरी के बाद अब नगर परिषद लखीसराय  मस्टर रोल के सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। इन कर्मचारियों का 30 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़े.. शासकीय स्कूल में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रक्रिया शुरू, जिला परियोजना समन्वयक को दिए गए निर्देश

जानकारी के अनुसार, बिहार विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद मंगलवार को सभापति सुधा कुमारी की अध्यक्षता में नगर परिषद लखीसराय की सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। बैठक में मास्टर रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों की मांग पर सहमति जताते हुए प्रतिदिन 30 रुपये का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पहले 370 रुपये मानदेय मिलता था, जो अब 400 हो गया है ।इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

बैठक में उपसभापति ने कहा कि पहले शहर की साफ सफाई पर एजेंसी को 30 लाख रुपये का भुगतान होता था, लेकिन इस बार 45 लाख का टेंडर हुआ है, ऐसे में जांच करके ही भुगतान किया जाए।वही बैठक में पीएम आवास योजना के तहत लाभुकों के खाते में राशि भेजने और योजना से वंचित लाभार्थी का सर्वे कर आवास योजना से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े.. MP : सीएम शिवराज के अधिकारियों को निर्देश- तत्काल प्रभाव से हो काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

इसके अलावा  योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर वार्ड पार्षद प्रकाश महतो ने प्रस्ताव दिया कि पूर्व से चयनित योजनाओं का शुद्धि पत्र निकालकर जल्द योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाए और  शेष बचे वार्डों में योजना का टेंडर निकालने का निर्णय लिया गया।वही वार्ड पार्षद अमरजीत प्रजापति ने वर्ष 2020-21 में शहर की सफाई मद में खर्च की राशि का ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग को रखा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews