मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की डीपी लगाकर ऑनलाइन फ्रॉड, डॉक्टरों से मांगे पैसे और गिफ्ट

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की डीपी लगाकर ऑनलाइन फ्रॉड, डॉक्टरों से मांगे पैसे और गिफ्ट

कानपुर, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में ऑनलाइन फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां एक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की फोटो लगाकर व्हाट्सएप (whatsapp) वसूली की जा रही थी। इस साइबर फ्रॉड (cyber fruad) की शिकायत अब पुलिस में की गई है और मामले की जांच चल रही है।

अनूठा रावण वध, डॉक्टर ने कोरोना को देखिए किस तरह हताहत किया

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजय काला की फोटो के साथ किसी ने एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और फिर डॉक्टरों को मैसेज करने लगा। इसमें वो डॉक्टरों से महंगे तोहफे और पैसे की मांग करता था। बुधवार से ये मामला उछलने लगा जब करीब एक दर्जन डॉक्टरों ने शिकायत की कि प्रिंसिपल उनसे पैसे और गिफ्ट की डिमांड कर रहे हैं। जिस नंबर से ये मैसेज आ रहे थे उसकी व्हाट्सएप डीपी पर प्रिंसिपल की फोटो थी। इस मामले की जानकारी जब प्रिंसिपल काला को लगी तो उन्होने तुरंत स्वरूप नगर थाने में इसकी शिकायत की। साथ ही जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews