रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन और अन्य कई धार्मिक स्थलों के दर्शनों का मौका, IRCTC के इस टूर प्लान को जरूर देखिये

रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन और अन्य कई धार्मिक स्थलों के दर्शनों का मौका, IRCTC के इस टूर प्लान को जरूर देखिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए IRCTC ने इ स्पेशल टूर प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। IRCTC  एक बार फिर दक्षिण भारत की यात्रा (IRCTC Dakshin Bharat yatra) पर लेकर जाने वाला है। इस टूर में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, रामेश्वरम सहित अन्य कई धार्मिक स्थलों के दर्शनों का लाभ पर्यटकों को मिलेगा।

इन धार्मिक स्थलों की कराई जाएगी यात्रा

IRCTC एक बार फिर पर्यटकों को दक्षिण भारत के टूर पर ले जा रहा है, टूर अनाउंस हो गया है। टूर का नाम श्री रामेश्वरम – मल्लिकार्जुन  दक्षिण भारत यात्रा (IRCTC Sri Rameshwaram – Mallikarjuna South India Travel Tour Packages) है ये टूर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train) से कराया जायेगा। इस टूर में IRCTC पर्यटकों को हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तंजावुर, महाबलीपुरम, कांचीपुरम, श्रीसैलम के धार्मिक और दर्शनीय स्थलों की सैर कराएगा।

ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022 : कल है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक काल में भूलकर भी ना करें ये कार्य, पड़ सकता है भारी

दिल्ली से इस दिन जाएगी स्पेशल ट्रेन

ये टूर 13 दिन और 12 रात का है। इसका किराया 49,140/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। किराये के दूसरे ऑप्शन भी हैं जो सदस्य संख्या के आधार पर चुने जा सकते हैं। IRCTC ने इस टूर के लिए बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, (वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन) झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, और नागपुर रेलवे स्टेशन पर दी है। टूर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से 8 दिसंबर 2022 को शुरू होगा।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने आज रद्द की हैं 141 ट्रेन, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews