PM Kisan: 12वीं किस्त पर ताजा अपडेट, चेक करें मोबाईल पर आया क्या ये मैसेज, जल्द किसानों को मिलेंगे 2000-2000

PM KISAN update

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 12वीं किस्त पर ताजा अपडेट है। देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों को जल्द योजना के तहत 200-2000 रुपए ट्रांसफर किए जा सकते है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर से पहले सितंबर में कभी भी 12वीं किस्त भेजी जा सकती है, इसके लिए केंद्र और राज्‍य सरकारों की तरफ से लगातार प्रक्र‍िया चल रही है।

यह भी पढ़े..MP Weather: नए सिस्टम के साथ फिर एक्टिव होगा मानसून, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ध्यान रहे इसका लाभ केवल उन्ही किसानों को मिलेगा जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक ई-केवाईसी (mandatory e-KYC) अपडेट करा लिया है।वही इस योजना की क‍िस्‍त खाते में ट्रांसफर होने से पहले राज्‍य सरकार का अप्रूवल जरूरी होता है, 12वीं किस्त के लिए कुछ राज्य सरकारों ने अप्रूवल द‍िया है और कुछ का अप्रूवल अभी पेंड‍िंग है, ऐसे में जरूरी है क‍िकिसान ताजा अपडेट्स के लिए अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपडेट चेक करते रहे।

यह भी पढ़े..CG Weather: बुधवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार (Modi Government) हर साल 2000-2000 की तीन किस्तों में किसानों के खाते में 6000 रुपए डायरेक्ट ट्रांसफर करती है। अबतक 11 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 12वीं किस्त का इंतजार है। नियमानुसार, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आती है। वहीं, तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। संभावना है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में राशि जारी की जा सकती है।

PM Kisan: चेक करें आया क्या ये स्‍टेटस

पीएम क‍िसान की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने पर आपको अलग-अलग स्टेटस द‍िखाई देंगे, इन स्‍टेटस का अलग-अलग मतलब होता है,ऐसे में आप इन्‍हें पढ़कर अपनी क‍िस्‍त का स्‍टेटस जान सकते हैं।

1. Waiting For Approval By State- इसका मतलब राज्य सरकार से अप्रूवल नहीं आया है।
2. Request For Transfer-  राज्य की तरफ से लाभार्थी का डेटा चेक कर लिया गया है।  केंद्र से राश‍ि ट्रांसफर करने के ल‍िए अनुरोध किया गया है।
3. FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending : फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, कुछ दिन में आपके अकाउंट में रकम ट्रांसफर हो जाएगी।

PM Kisan- साइट पर चेक करें खाता

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
  • किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।

जानें किन किसानों को पैसा मिलेगा और किसे नहीं

  • यदि किसान का खेत किसान के नाम पर नहीं है तो उसे सालाना 6000 रुपये का लाभ नहीं होगा। पीएम किसान योजना में भूमि का स्वामित्व आवश्यक है।
  • सभी संस्थागत भूमिधारक भी इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे।अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • राज्य/केंद्र सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रमों और सरकारी स्वायत्त निकायों को योजना के लाभ के तहत कवर नहीं किया जाएगा।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट और वकील जैसे पेशेवरों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा, भले ही वे कृषि से जुड़े हों।
  • 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनरों को यह लाभ नहीं मिलेगा।पिछले निर्धारण वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले पेशेवरों को भी योजना के दायरे से बाहर रखा गया है
  • किसान परिवार में कोई भी नगर निगम चाहे वह जिला पंचायत में ही क्यों न हो, उसके दायरे से बाहर होगा।
    -जानबूझकर गलत जानकारी न दें। वे किस्त के लिए पात्र नहीं होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews