Hindi News

पीएम मोदी का Twitter Account हैक, बिटकॉइन के बारे में दी गलत जानकारी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार- रविवार की बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। उनके ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई कि बिटकॉइन (bitcoin) अब लीगल की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस ट्वीटर एकाउन्ट हैक होने व बाद में रिकवरी की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े.. पंचायत चुनाव के बीच तुलसी सिलावट ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया से ये बड़ी मांग

जैसे ही पीएम मोदी (PM Modi) के ट्विटर अकाउंट (Twitter Account )से बिटकॉइन को लीगल करने का ट्वीट शेयर हुआ, लोगों को अंदाजा हो गया कि यह एकाउन्ट हैक हो गया है। इससे जुड़े हुए एक लिंक में यह भी बताया गया जिसमे जाकर लोगों को फ्री बिटकॉइन क्लेम करने के लिए कहा गया था। थोड़ी देर बाद ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि अकाउंट कुछ देर के लिए हैक हो गया था और इस दौरान उससे जुड़ी जो भी जानकारी है, उसे इग्नोर किया जाए।

यह भी पढ़े.. 2022 में बढ़ेगा DA, वेतन में आएगा 20,484 रूपए तक का उछाल, अन्य भत्ते का मिलेगा लाभ

रात 2:14 पर बिटकॉइन लीगल करने के बारे में किए गए ट्वीट में लिखा था “भारत में आखिरकार बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार कर लिया है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन खरीदे हैं और उन्हें देश के सभी नागरिकों को बांट रहे हैं।” ट्वीट के साथ एक स्कैम लिंक भी शेयर किया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा ट्वीट को डिलीट कर दिया गया लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट वायरल (VIRAL) हो चुका था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews