VIDEO: भावुक हुई प्रियंका, बताया हत्या से थोड़ी देर पहले राहुल से क्या बोली थी इंदिरा गांधी

प्रियंका गांधी

गोरखपुर डेस्क रिपोर्ट। गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) अपनी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद करते हुए भावुक हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के कुछ समय पहले इंदिरा जी ने राहुल को अनहोनी होने पर न रोने की बात कही थी।अपनी दादी स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की पुण्यतिथि के 37 साल पूरे होने पर गोरखपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़े.. VIDEO: गोरखपुर में बोली प्रियंका गांधी- मर जाऊंगी लेकिन BJP के साथ समझौता नहीं करूंगी

इस अवसर पर इंदिरा जी को याद करके भावुक को गई और उन्होंने कहा कि उनका जीवन जनता के लिए था और वह जानती थी कि उनकी हत्या होगी। लेकिन वह जनता के लिए जीती थी और उसी के लिए जान दे दी। भावुक होकर प्रियंका ने बताया आज ही के दिन वह और राहुल स्कूल जाने के लिए निकले थे और इंदिरा गांधी को उनके अंगरक्षको आज ही के दिन यानी 21 अक्टूबर 1984 को हत्या कर दी थी। उस समय वे अपने निवास से बगल में बने अपने ऑफिस जा रही थी जहां उन्हें एक विदेशी चैनल को इंटरव्यू देना था।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों को बड़ी राहत, 7 दिन में जारी होगी अनुदान राशि, निर्देश जारी

इंदिरा गांधी को उनकी मौत का पूर्वाभास हो चुका था और उन्होंने ठीक एक दिन पहले उन्होने एक जनसभा में कहा था कि मैं जब तक जीवित हूं सेवा करती रहूंगी और जब भी मेरी जान जाएगी, मेरे खून की एक एक बूंद इस देश के लिए काम आएगी। प्रियंका गांधी ने इसी बात को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता का खून इस देश के विकास के लिए काम आएगा।

[dgv_vimeo_video id=”640840032″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews