Hindi News

विधायक के रेप के बयान के 24 घंटे बाद आया प्रियंका का ट्वीट, लिखी यह बात

Written by:Harpreet Kaur
Published:
विधायक के रेप के बयान के 24 घंटे बाद आया प्रियंका का ट्वीट, लिखी यह बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक रमेश कुमार के रेप के बारे में कहे गए शब्दों को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने रमेश कुमार के बयान को अक्षम्य बताते हुए उसकी निंदा की है।

यह भी पढ़े.. MP में BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों का ऐलान, यहाँ देखे लिस्ट

कर्नाटक की विधानसभा में कांग्रेस के विधायक रमेश कुमार द्वारा रेप के बारे में दिए गए बयान की देश भर में भर्त्सना हो रही है। सुबह से ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोग इस बयान को कांग्रेस की मानसिकता से जोड़कर देख रहे हैं और विपक्ष लगातार प्रियंका गांधी से इस मुद्दे पर बोलने को कह रहा है। थोड़ी देर पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने रमेश कुमार के बयान की तहे दिल से निंदा करने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि यह समझ से बाहर है कि कोई इस तरह के शब्द कैसे बोल सकता है! यह अक्षम्य है। रेप एक जघन्य अपराध है।

क्या है मामला

गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में बारिश और बाढ़ से संबंध नुकसान को लेकर चर्चा हो रही थी और विधायक अपने अपने क्षेत्र में हुई बदहाली और किसानों की दुर्दशा की बात कहना चाहते थे। विधानसभा का वक्त शाम 6 बजे तक था और चर्चा पूरी होनी थी इसीलिए विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कहा कि “मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे मजे लेना है और हां हां करना है। ठीक है। मुझे तो यही महसूस होता है। मुझे इस स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्रवाई व्यवस्थित तरीके से चलानी चाहिए। मुझे सबसे कहना चाहिए कि आप अपनी बात जारी रखें।” विधानसभा अध्यक्ष के इतना कहते ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा “देखिए। एक कहावत है। जब बलात्कार होना ही है तो लेटो और मजे लो। आप एकदम इसी हालत में है।” इस विवादास्पद बयान के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष ने बजाए विधायक पर कार्रवाई करने के जोरदार ठहाका लगा दिया। रमेश कुमार पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। एक बार वह खुद की तुलना एक दुष्कर्म पीड़िता महिला से कर चुके हैं जिसके साथ दुष्कर्म तो एक बार होता है लेकिन कोर्ट में सौ बार दुष्कर्म होता है। हालांकि रमेश कुमार के इस बयान की पूरे देश में निंदा हो रही है। खुद उनकी पार्टी की महिला विधायकों ने भी विधायक के इस बयान के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews