राहुल गांधी बोले- ‘मदद का हाथ बढ़ाते चलो, अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो’

राहुल गांधी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) महामारी के बीच कांंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक दूसरे की सहायता करने की अपील की है। ट्वीट करते हुए उन्होने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और तंज किया है कि मदद करते हुए अंधे ‘सिस्टम’ का सच भी उजागर करना जरूरी है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा कांग्रेस को

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो..इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि ये समय कोविड से लड़ाई का है, न कि राजनीतिक लड़ाई का। उन्होने कहा कि मोदी सरकार को ये समझना चाहिए कि ये समय कोरोना से लड़ने का है, कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों से लड़ने का नहीं।

देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में 3 लाख 60 हजार नए केस दर्ज किए गए, वहीं 3000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल 29,78,709 एक्टिव केस हैं। वहीं कुल संक्रमित केसों की संख्या 1,79,97,267 हो गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews