Raid : इंजीनियर के घर से 5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीनें

Raid : इंजीनियर के घर से 5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीनें

पटना, डेस्क रिपोर्ट। बिहार के एक इंजीनियर (executive engineer’s house raided) के घर से विजिलेंस अधिकारियों को करोड़ों रुपये कैश मिला है। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने नोट गिनने वाली मशीनें बुलवाई और फिर नोट काउंट किये गए। अभी तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश विजिलेंस अधिकारियों को मिला है।

जानकारी के अनुसार बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय के दो ठिकानों पर आज विजिलेंस की टीम ने छापा (Bihar Vigilance Raid) मारा। विजिलेंस की टीम ने संजय कुमार के पटना और किशनगंज स्थित दो घरों सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड की।

ये भी पढ़ें –Music Therapy : संगीत के जादू से मूड ही नहीं, ठीक होती हैं बीमारियां भी

टीम को पटना स्थित घर से सवा करोड़ और किशनगंज से 4 करोड़ रुपया मिला है। 13 सदस्यों की टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। विजिलेंस की टीम को किशनगंज में संजय कुमार के पीए ओमप्रकाश यादव के घर से 3 करोड़ और कैशियर के घर से 1 करोड़ रुपये मिले।

ये भी पढ़ें – बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ प्रीतम लोधी ने दिया FIR का आवेदन, पढ़ें पूरी खबर

बताया जा रहा है कि पीए को इंजीनियर ने अपने खर्च पर रखा हुआ था और पीए एवं कैशियर की मदद से वसूली करता था।  विजिलेंस टीम को कैश के अलावा ज्वेलरी, जमीनों के कागजात आदि भी मिले हैं जिनको जब्त किया गया है उसकी जाँच की जाएगी।  टीमें संजय कुमार के बैंक स्टेटमेंट की भी जाँच करेगी।

ये भी पढ़ें – iPhone 14 में मिलेंगे ये नए, अलग और खास फीचर्स, यहाँ जानें

डीएसपी सुजीत कुमार के मुताबिक इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ अवैध कमाई की शिकायत मिली थी उसी आधार पर जाँच करने पर भ्रष्टाचार के सुबूत मिले थे और फिर केस दर्ज कर छापा मारा गया है।  विजिलेंस टीम को उम्मीद है कि रकम बढ़ सकती है साथ ही और भी खुलासे हो सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews