Raj Kundra Pornography Case : क्राइम ब्रांच ने सौंपी 1500 पन्नों की चार्जशीट

Raj Kundra Pornography Case : क्राइम ब्रांच ने सौंपी 1500 पन्नों की चार्जशीट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (Pornography Case) के कारोबार में गिरफ्तार मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को चार्जशीट सौंप दी है। 1500 पन्नों का सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) एस्प्लेनेड कोर्ट (Esplanade Court) के समक्ष प्रस्तुत की गई। राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अश्लील फिल्म बनाने का आरोप है और इसी को लेकर चार्जशीट दायर की गई है।

बता दें कि मुंबई पुलिस क्राइम ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इस मामले में वो अब तक जेल में बंद है और कई बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। एक बार फिर उन्होने जमानत याचिका दायर की है और इसपर 16 सितंबर को सुनवाई होगी। पोर्नोग्राफी मामले में उनकी पत्नी और अभिनेत्री श‍िल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी लेकिन इस मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं पाई गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews