राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, उन्हीं के 4 कर्मचारी बने गवाह, अहम खुलासा

राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, उन्हीं के 4 कर्मचारी बने गवाह, अहम खुलासा

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (porn movies) के कारोबार में फंसे मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) की मुश्किले बढ़ती जा रही है। मुंबई सूत्रों के मुताबिक राज कुद्रा के यहां काम करने वाले चार कर्मचारी इस मामले के गवाह बन गए हैं। इन्होने बयान दिया कि कंपनी से ही पोर्न फिल्म अपलोड की जाती थी और मामला सामने आने के बाद उनसे ये वीडियो क्लिप डिलीट करने के लिए कहा गया था।

आलिया ने पिता अनुराग कश्यप से पूछे Sex और Pregnancy पर सवाल, ट्रोल हुईं

बता दें कि राज कुंद्रा को अश्लील सामग्री के निर्माण और प्रसार के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता हैं और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। भारत में प्रतिबंधित होने के कारण पॉर्न फिल्मों को राज कुंद्रा हॉटशॉट्स (Hotshots) नामक ऐप पर अपलोड करता था। यह भी खुलासा हुआ है कि केनरिन नाम की कंपनी वी ट्रांसफर प्लेटफार्म और हॉटशॉट्स नाम का ऐप इन पूरी प्रक्रिया में इस्तेमाल होते थे। भारतीय कानून से बचे रहने के लिए राज कुंद्रा ने ब्रिटेन में निवास कर रहे अपने भाई के साथ केनरिन नामक कंपनी बनाई ताकि भारत के साइबर लॉ से बचा जा सके। पूछताछ और व्हाट्सएप चैटिंग से ये बात सामने आई है कि राज कुंद्रा 121 पॉर्न वीडियो को बेचने की तैयारी कर रहे थे और इसके लिए 1.2 मिलियन डॉलर (8.93 करोड़ रूपये) की डील हुई थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews