Hindi News

हिमालय और पेंगोंग झील की खूबसूरती नजदीक से देखें, IRCTC ने आपके लिए बनाया टूर

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हिमालय की खूबसूरती को अब तक तस्वीरों और वीडियो में देखने वालों के लिए IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) एक बहुत बढ़िया स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) लेकर आया है। IRCTC ने लेह और तरटक की सुंदरता को नजदीक से दिखाने के लिए एक प्लान बनाया है। आपके बजट के हिसाब से बनाये गए इस टूर पैकेज की बुकिंग कर आप गर्मियों को कुछ दिन के लिए बाय बाय बोल सकते हैं।

IRCTC ने हिमालय की खूबसूरत वादियों को दिखाने के लिए एक नया टूर पैकेज (IRCTC Tour Packages) बनाया है।  Leh with Turtuk नाम के इस स्पेशल पैकेज जुलाई और अगस्त में शिड्यूल किया गया है। 7 दिन और 6 रात का ये हवाई टूर पैकेज जुलाई में 20 तारीख को और अगस्त में 2 तारीख को हैदराबाद से जायेगा।

ये भी पढ़ें – MP निकाय-पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, OBC को मिलेगा आरक्षण, जानें अपडेट्स

IRCTC Leh with Turtuk टूर पैकेज (IRCTC Leh with Turtuk Tour Packages) में लेह, शाम वेली, नुब्रा, पेंगोंग झील और तरटक कवर करेगा यानि आप इन खूबसूरत जगहों को नजदीक से देख सकेंगे। यदि आपने कभी हिमालय नहीं देखा है और उसे नजदीक से देखना चाहते हैं तो IRCTC का ये स्पेशल टूर पॅकेज आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी सस्ती, पहले जान लें रेट फिर खरीदें

IRCTC के Leh with Turtuk टूर का किराया 38,470/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। यदि आप हिमालय की खूबसूरती को नजदीक से देखना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर IRCTC के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाकर इस स्पेशल टूर पैकेज की डिटेल देखकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस को बड़ा झटका : हार्दिक पटेल ने गुजरात चुनाव से पहले पार्टी को सौंपा इस्तीफा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews