Hindi News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन

Written by:Gaurav Sharma
Published:

मेरठ।
कोरोना संकटकाल (Corona crisis) में एक के बाद एक राजनेताओं के निधन की खबर सामने आ रही है। अब
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पंडित जय नारायण शर्मा (Senior Congress leader and former MLA Pandit Jai Narayan Sharma) का निधन हो गया है।पूर्व विधायक को रात दो बजे हार्ट अटैक आया और उनकी हृदय गति रूक गई। उनके निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस नेताओं के अलावा तमाम दलों के नेताओं का उनके आवास प्रहलाद वाटिका बुढ़ाना गेट स्थित घर पर सोमवार सुबह तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया और परिजनों को फोन कर सांत्वना दी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जयनारायण शर्मा गांधीवादी चिंतक एवं कांग्रेस के वयोवृद्ध नेताओं में शुमार थे। कहा जाता है कि पंडित जयनारायण शर्मा विधायक होने से ही चर्चा में नहीं रहे हैं बल्कि प्रतिवर्ष जिमखाना में आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम के दौरान महामूर्ख की उपाधि भी उन्हीं को मिलती रही है। जिसको मेरठ में सभी धर्म के लोग याद करते रहते हैं। पंडित जयनारायण शर्मा मेरठ में कांग्रेस के पिलर कहे जाते थे।

ऐसा था राजनैतिक सफर
मेरठ कॉलेज से छात्र नेता के रुप में राजनीति में पहला कदम।
-पंडित जयनारायण शर्मा राज्यपाल सत्यपाल मलिक के भी सीनियर छात्र नेता थे।
-1984 में मेरठ शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ विधायक का चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे थे।
-विधानसभा में मेरठ के विभिन्न मामलों को प्राथमिकता से उठाया था।
-1989 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद मेयर का चुनाव भी लड़ा और हार गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews