Sex Racket: फ्लाइट से बुलाते थे लड़किया, Whatsapp पर फोटो देख तय होते थे रेट, 17 अरेस्ट

sex racket

पटना, डेस्क रिपोर्ट। देश में देह व्यापार तेजी से फल फूल रहा है और आए दिन बड़े सेक्स रैकेट्स के खुलासे हो रहे है। अब बिहार के पटना में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Patna sex racket) का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस (Patna Police) ने आपत्तिजनक अवस्था और नशे में धुत 17 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है और कई सामान भी जब्त किए है। हैरानी की बात तो ये है कि ग्राहकों के लिए लड़कियां दूसरे राज्यों से फ्लाइट्स (Flights) से बुलवाई जाती थी और इसमें कई सफेदपोश लोग भी शामिल है।

यह भी पढ़े.. MP: 2 पंचायत सचिव-लिपिक सहित 5 निलंबित, उपयंत्री-रोजगार बर्खास्त, 20 को नोटिस

जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां एग्जीबिशन रोड स्थित होटल दयाल में पुलिस ने छापेमारी करते हुए हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (High Profile Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है और मौके से आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियों, होटल संचालक समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों के अलावा लैपटॉप और मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं। होटल को सील कर दिया गया है, छापेमारी का नेतृत्व सिटी एसपी अम्बरीष राहुल ने किया।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट (Patna Sex Racket Busted) पिछले कई महीनों से इस होटल में चल रहा था और इसमें पटना के कई हाई प्रोफाइल लोगों के शामिल होने की भी खबर है। यह पूरा रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चलता था, पहले लड़कियों के फोटो (Whatsapp Photo) दिखाए जाते थे उसके बाद रेट तय होता था। 6 हज़ार से लेकर 18 हज़ार तक रेट तय होते थे और संचालक लडकियों को 3500 रुपए देता था। लड़कियों को दूसरे राज्यों जैसे बनारस और कोलकाता से भी बुलाया जाता था।  7 युवतियों में 6 पश्चिम बंगाल की जबकि एक बनारस की है और होटल संचालक वैशाली जिले का रहने वाला है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews