Sex Racket – पूर्व विधायक के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

sex-racket

प्रतापगढ़, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले  (Pratapgarh District) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने एक पूर्व विधायक (Former MLA) के बेटे के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व विधायक के बेटे समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े… Sex Racket : सागर ने उगले कई राज, लॉकडाउन में भेजी थी लड़कियां, ड्रग्स देकर बनाता था नशे का आदी

मिली जानकारी के अनुसार,  मामला सिविल लाइंस स्थित सीडीओ आवास के पास का है। यहां सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे से आगे मेन रोड पर पूर्व विधायक के बेटे का मकान है, जहां पुलिस ने शुक्रवार देर शाम छापेमार कार्रवाई की और 3 महिलाओं को गिरफ्तार (Arrest) किया।इस दौरान पुलिस ने पूछताछ की तो महिलाएं वहां रहने का कोई ठोस कारण नहीं बता सकीं। देह व्यापार (Sex Racket) का संदेह होने पर पुलिस (Police) सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।

इस दौरान वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा रही।वही इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।सुत्रो की माने तो सेक्स रैकेट की संचालिका एक क्षेत्रीय पार्टी से भी जुड़ी है।दोनों युवतियां शादीशुदा हैं। एक युवती मोहनगंज इलाके की है और दो साल के बेटे की मां है।

यह भी पढ़े.. वरिष्ठ बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह रघुवंशी का लंबी बीमारी के बाद निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

बताया जा रहा है कि सिटी इलाके की एक युवती ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया था और आरोप लगाया था एक महिला उसे प्रतापगढ़ लेकर आई थी और दूसरे मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने (Physical Relationship) का दबाव बनाने लगी जब मना किया तो जान से मारने की धमकी (Threats to kill) दी गई। इतना ही नही गालीगलौज के साथ मारपीट (Beating) के भी आरोप लगे है। युवती की शिकायत पर ही पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की और तीनों महिलाओं को गिरफ्तर किया है। पुलिस (UP Police) ने इस मामले में तीन महिलाओं और मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

बता दे कि पुलिस ने जिस पूर्व विधायक के आवास पर छापेमारी की वहां बीते दिनों ही कुछ लोग जुआ(Gambling) खेलते हुए पकड़े गए थे। ऐसे में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान संदिग्ध महिलाओं के मिलने पर लोग देह व्यापार होने की आशंका जता रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews