Sex Racket: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 8 गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त

sex racket

बिलासपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से सटे राज्य छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश हुआ है। यहां बिलासपुर में पुलिस (Bilaspur Police) ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 6 युवक-युवतियों के साथ एक महिला दलाल और संचालक को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस की टीम ने मोबाइल, कैश और आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े… Suspended: MP में लापरवाही पर एक और बड़ा एक्शन, 4 पंचायत सचिव निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल ईगल में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर एक सेक्स रैकेट (Bilaspur Sex Racket) का खुलासा किया है।पुलिस को होटल के कमरों से तीन युवतियां और तीन पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में मिले है, साथ ही महिला दलाल और होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये सभी आरोपी बिलासपुर के ही रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि देहव्यापार का कारोबार मंगला निवासी महिला लक्ष्मी शुक्ला के माध्यम से संचालित किया जाता है। पकड़े गए तीनों जोड़ों के खिलाफ पुलिस ने धारा 3,4,5,7 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े.. PMGKY: आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित, इन जिलों में नही होगा कार्यक्रम

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews