सिंगापुर- मलेशिया घूमने का अच्छा मौका, IRCTC के साथ जाइये विदेशी टूर पर

सिंगापुर- मलेशिया घूमने का अच्छा मौका, IRCTC के साथ जाइये विदेशी टूर पर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के खूबसूरत, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल दिखाने वाला IRCTC विदेश की खूबसूरती भी दिखा रहा है। IRCTC ने विदेश घूमने के शौकीनों के लिए सिंगापुर – मलेशिया का स्पेशल टूर (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। अक्टूबर में जाने वाले इस टूर की डिटेल IRCTC ने जारी कर दी है, बुकिंग भी शुरू हो गई है।

विदेश घूमने का शौक रखने वालों की लिस्ट में मलेशिया और सिंगापुर जैसे खूबसूरत देश जरुर होते हैं, लेकिन वे किसी ना किसी कारण से अपना ये शौक पूरा नहीं कर पाते , ऐसे ही पर्यटकों के लिए IRCTC एक स्पेशल एयर टूर प्लान (IRCTC Air Tour Packages) लेकर आया है।

ये भी पढ़ें – Sonali Phogat हुई PA सुधीर सांगवान की साजिश का शिकार! परिवार ने लगाए कई आरोप

IRCTC (IRCTC News) ने सिंगापुर और मलेशिया घुमाने का शानदार एयर टूर (IRCTC Singapore and Malaysia Tour Packages) बनाया है, ये टूर 6 दिन 5 रात का है जिसका किराया 94101/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। किराये के और भी ऑप्शन है  जिसे आप अपने ग्रुप के सदस्यों के हिसाब से सिलेक्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें  – Online Loan App पर सख्ती करेगी शिवराज सरकार, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिए ये निर्देश

IRCTC का ये टूर 14 अक्टूबर को कोलकाता एयरपोर्ट से जायेगा, इस टूर में कुआलालम्पुर और सिंगापुर घुमाया जायेगा। किराये में एयर टिकट, एकमोडेशन, मील्स और साइटसीन्स का खर्चा शामिल है। यदि आप भी दुनिया के इस दो  खूबसूरत देश घूमना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट रिजर्व करा लीजिये।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बाढ़ बनी मुसी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews