Hindi News

आगामी चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, 6 महिने तक हड़ताल पर रोक

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र के समान 28 फीसदी महंगाई भत्ते (7 Pay Commission) की घोषणा के बाद अब उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है, इसके तहत यूपी में कर्मचारी अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने इस पर रोक लगा दी है।उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके बाद इस आदेश के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े.. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का इस्तीफा, बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाउंगा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) ने अगले छह माह मतलब यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2021) तक के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए अगले छह महोनों तक निकाय व जल निगम में हड़ताल पर रोक लगा दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ रजनीश दुबे ने शासनादेश जारी किये हैं।

यह भी पढ़े… MP Weather : मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस आदेश के तहत नगर निकायों से संबंधित सभी संगठनो या संस्थाओं पर हड़ताल पर प्रतिबंध रहेगा। इससे सबसे बड़ा झटका जल निगम (Water Nigam) के अधिकारी व कर्मचारियों को लगा है, जो बीते पांच माह से अपनी वेतन और पेंशन जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। अब नगर निगम, पालिका परिषद, नगर पंचायत, जल संस्थान व जल निगम के कर्मचारी अगले छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews