IRCTC के साथ कीजिये दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा, 7 दिन और 6 रात का है टूर

IRCTC के साथ कीजिये दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा, 7 दिन और 6 रात का है टूर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दक्षिण भारत के प्रसिद्द मंदिरों की यात्रा यदि आप करना चाहते हैं तो IRCTC आपकी ये इच्छा जल्दी ही पूरी करने जा रहा है। IRCTC ने दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है जो अगस्त और सितम्बर में दो अलग अलग तारीखों में जायेगा।

IRCTC ने दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर कराने के लिए साऊथ इंडिया डिवाइन टूर (South India Divine Tour Package) के नाम से एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) अनाउंस किया है। IRCTC का ये एयर टूर पैकेज अगस्त और सितम्बर में दो अलग अलग तारीखों में जायेगा। 7 दिन और 6 रात के इस पैकेज का किराया 47,190/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, बढ़ेगी सैलरी, बोर्ड का आदेश जारी

IRCTC (IRCTC News) का ये स्पेशन डिवाइन टूर दिल्ली एयरपोर्ट से 19 अगस्त 2022 और 16 सितम्बर 2022 को जायेगा। इसमें तिरुपति, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै के ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। यदि आप तिरुपति बालाजी के भक्त हैं तो ये टूर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती, सोने में भी बड़ी गिरावट

इस धार्मिक टूर में पद्मनाभस्वामी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, रामनाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, भगवान बालाजी मंदिर और श्री कालहस्ती मंदिरों के दर्शन आप कर सकेंगे। यदि आप भी इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट बुक करवा लीजिये।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में जल्द खोले जायेगें पीपीपी मॉडल पर आधारित मेडिकल कालेज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews