Lockdown Extended: कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, यहां लगा 23 अगस्त तक लॉकडाउन

Lockdown extended

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के बढ़ते आंकडों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने कुछ रियायतों के साथ एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown Extended) बढ़ा दिया है।तमिलनाडु सरकार द्वारा नए प्रतिबंधों के साथ 23 अगस्त तक कोविड-19 लॉकडाउन को दो और सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) ने सभी से सावधान और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़े.. MP: बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में लापरवाही, 16 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

इस बार लॉकडाउन में कुछ और छूटों का ऐलान किया गया है, इसी के साथ राज्य में मौजूद छूटें भी जारी रहेंगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।जिलों के स्थानीय निकायों को बड़े स्थानों पर अलग-अलग मांस और मछली स्टालों की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किए गए है। इसके साथ ही जिला कलक्टरों को कई कोविड-19 मामलों की रिपोर्ट करने वाले क्षेत्रों में माइक्रो कंटेटमेंट जोन बनाने के निर्देश भी दिए गए है।

इसके अलावा राज्य में स्कूल (School), कॉलेज (College), थिएटर, बार और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे, लेकिन 1 सितम्बर से कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की योजना है। इसके तहत कक्षाएं 50 प्रतिशत छात्रों के साथ कड़े कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ खोलने की तैयारी है।वही अलग मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के साथ 16 अगस्त से नर्सिंग, मेडिकल और संबंधित कॉलेज खोले जाएंगे।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 8 गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त

वही पुदुचेरी के लिए आने-जाने को छोडकऱ अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद रहेंगी।कंटेनमेंट जोन के अलावा जहां पर छूट दी गई है, वह पहले की तरह बहाल रहेंगी।विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोगों और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।एक शादी समारोह में कम से कम 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई और 20 लोगों को अंतिम संस्कार के लिए अनुमति दी गई।

बता दे कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,628 नए मामले आए हैं जबकि 40,017 रिकवरी हुई है। इस दौरान 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई। अब कोरोना के कुल मामले 3,18,95,385 हो चुके हैं. वहीं सक्रिय मामले 4,12,153 हैं. कोरोना संक्रमण से अबतक कुल मौत 4,27,371 हुई है। वही तमिलनाडु में कोरोना के 1,985 नए मामले मिले हैं और 1,908 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में 30 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस अभी 20 हजार के पार हैं।

यह भी पढ़े.. PMGKY: आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित, इन जिलों में नही होगा कार्यक्रम

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews