Hindi News

TATA NEU ऐप ने आते ही किया धमाका, सभी डिजिटल सेवाएं होंगी एक ही ऐप पर

Written by:Amit Sengar
Published:
TATA NEU ऐप ने आते ही किया धमाका, सभी डिजिटल सेवाएं होंगी एक ही ऐप पर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टाटा ग्रुप ने गुरुवार (7 अप्रैल) को अपना बहुप्रतीक्षित सुपर ऐप न्यू (Neu) को लॉन्च कर दिया। कंपनी का यह एप्प अन्य कई एप्प को कड़ी टक्कर देगा। जानकारी मिल रही है कि अब तक इस एप्प को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया हैं।

यह भी पढ़े…Government Job: रबर बोर्ड दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, जाने पात्रता और वेतन यहाँ

आपको बता दें कि टाटा समूह के इस एप से सभी डिजिटल सेवाएं एक ही छतरी के नीचे मिलेंगी, इस प्लेटफॉर्म का मकसद इंडियन कंज्यूमर्स के जीवन को सरल और आसान बनाना है। बताया जा रहा है कि टाटा डिजिटल इस ऐप पर पिछले कई महीनों से परीक्षण कर रहा था, इस ऐप के साथ टाटा ने पेमेंट्स और फूड डिलीवरी के साथ दूसरे कई ऑनलाइन सेक्टर्स में भी दमदार दस्तक दी है।

यह भी पढ़े…बिना हवन चैत्र नवरात्रि होती है अधूरी, जाने शुभ मुहूर्त और हवन समाग्री की पूरी लिस्ट 

गौरतलब है कि आप इस एप्प के जरिए कई तरह की सुविधा का लाभ ले सकते है जैसे- एयरलाइंस टिकट, होटल बुकिंग, दवाएं और किराने के सामान। यही नहीं आप इस एप्प की कुछ खास विशेषताओं की बात करें तो टाटा न्यू ऐप के जरिए यूजर्स ताज होटल की बुकिंग, फ्लाइट के लिए एयरएशिया, इलेक्ट्रॉनिक्स खरीद के लिए क्रोमा, ब्यूटी और लग्जरी प्रॉडक्ट्स के लिए क्लिक और सैटेलाइट टीवी के लिए टाटा स्काई आदि की सर्विस इस एक ऐप से ले सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें डाउनलोड
>> सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर में जाए।
>> प्ले स्टोर ओपन होने के बाद उसके सर्च बार पर क्लिक कर उस पर tata neu-rewarding experiences पर क्लिक कर दें।
>> अब आपके सामने एप्प का नाम व लोगो दिख रहे होंगे उसके नीचे इनस्टॉल करने का बटन आ रहा होगा उस पर क्लिक कर इनस्टॉल कर लें।
>> इनस्टॉल हो जाने के बाद आप उसको उपयोग करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews