चुनाव आयोग ने 2 मई को नतीजों के बाद जुलूस और जश्न पर लगाई पाबंदी

election-Commission-ban-on-contest-election-of-theese-leaders-of-madhya-pradesh

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मद्रास हाईकोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग (Election Commission) ने विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब नतीजों के बाद जीत के जुलूस पर पाबंदी रहेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप

पांच राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना 2 मई को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाने हैं। चुनाव आयोग ने नतीजों के बाद विजय जुलूस या किसी तरह के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए चुनावों की मतगणना 2 मई को होगी।

बता दें कि सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि ‘चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हत्या के आरोपों का मामला दर्ज होना चाहिए।’ अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नियमों का कड़ाई से पालन आयोग ने नहीं कराया गया, जिसके कारण कोरोना इस खतरनाक तरीके से फैला। इसके बाद अब आयोग ने नतीजों के बाद किसी भी तरह के जुलूस या जश्न पर पाबंदी लगा दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews