अपनी ही शादी से फरार हुआ दूल्हा, बाराती बनकर आए युवक से हुई दुल्हन की शादी

अपनी ही शादी से फरार हुआ दूल्हा, बाराती बनकर आए युवक से हुई दुल्हन की शादी

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शादी (marriage) की धूमधाम, उत्साह से भरे बाराती, सारी तैयारी कर चुके लड़की वाले और सजी धजी दुल्हन (bride)…ये सब उस समय सदमे में आ गए जब उन्हें पता चला कि दूल्हा (groom) गायब है। दूल्हे के अचानक कहीं नदारद होने से वहां हड़कंप मच गया, इसके बाद जो हुआ वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।

भिण्ड में एक साल से फर्जी जज बनकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये घटना है उत्तर प्रदेश में कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के नर्वल की। यहां नाचते गाते बाराती दुल्हन के द्वार तक तो पहुंच गए लेकिन वहां से कुछ ही समय में दूल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इसके बाद वर पक्ष वाले दूल्हे की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर तनातनी भी हुई और सबका यही कहना था कि ऐसे में दुल्हन और उसके घरवालों की बेहद बदनामी होगी और बाद में लड़की की शादी में मुश्किल आएगी। इसके बाद कन्या पक्ष ने दूल्हे के पिता और शादी तय कराने वाले बिचौलिये को पकड़ लिया और मामले का हल निकालने को कहा। तब बिचौलिये ने प्रस्ताव रखा कि उसके भाई से लड़की की शादी करा दी जाए। काफी सोच समझ के बाद लड़की वालों ने इस प्रस्ताव को मान लिया और आखिरकार बाराती बनकर आए युवक के साथ दुल्हन ने फेरे लिये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews