एक ही टूर में पुण्य लाभ लीजिए, IRCTC के साथ जाइये काशी, प्रयागराज और गया

एक ही टूर में पुण्य लाभ लीजिए, IRCTC के साथ जाइये काशी, प्रयागराज और गया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC  (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने इस बार धर्म प्रेमियों के लिए काशी, प्रयागराज और गया घुमाने के एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए एक विशेष टूर बनाया है जिसकी जानकारी IRCTC के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

IRCTC ने नदियों में श्रेष्ठ मां गंगा के घाटों पर जाने और तीर्थ स्थलों के पुण्य लाभ कमाने का मौका सभी को दिया है।  यदि आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो IRCTC के इस विशेष टूर पैकेज (IRCTC new tour package) को एक बार जरुर देखिये।  IRCTC ने इसे नाम दिया है, Kashi with Prayagraj and Gaya .

ये भी पढ़ें – कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, विभाग का आदेश जारी

IRCTC ने ये स्पेशल टूर 6 दिन और 5 रात के लिए बनाया है। IRCTC हवाई मार्ग से काशी , प्रयागराज और गया की सैर कराएगा। इस स्पेशल टूर पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति मात्र 33,700/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।  किराये के और भी स्लॉट हैं।  ये टूर कोयम्बटूर हवाई अड्डे से 14 जुलाई 2022 को शुरू होगा। यदि आप जाना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से डिटेल लेकर टिकट बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमतें तेज, ये है 10 ग्राम सोने का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews