UGC NET 2022 : आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं जमा

UGC NET 2022 : आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं जमा

नई दिल्ली डेस्क रिपोर्ट। विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2022) के लिए आवेदन करने की तारीखों में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।  पहले UGC NET 2022 के 20 तक आवेदन करने की अंतिम तारीख तय की गई थी।

UGC के चेयरमेन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि अभ्यर्थियों के निवेदन को देखते हुए UGC NET 2022 (दिसंबर 2021 – जून 2022, मर्ज किया चक्र) आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 मई 2022 करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें – एक ही टूर में पुण्य लाभ लीजिए, IRCTC के साथ जाइये काशी, प्रयागराज और गया

UGC NET 2022 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करेगी।  इस बार NET दिसंबर 2021 और NET जून 2022 की परीक्षा एक साथ होगी। आपको बता दें कि UGC, NET परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करता है लेकिन कोरोना के कारण पिछली बार परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है जल्दी ही परीक्षा की तारीख भी घोषित की जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews