UP Election 2022 : गणतंत्र दिवस की बधाई के बहाने अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

UP Election 2022 : गणतंत्र दिवस की बधाई के बहाने अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) की बधाई दी है। उन्होंने दो पेज का एक बधाई संदेश अपने अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है। इस बधाई संदेश की खास बात ये है कि इसमें शुरू से आखिर तक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ही निशाने पर है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) की बिसात बिछ चुकी है। नेता इसे भुनाने का कोई भी मौका चूकना नहीं चाहते। ऐसे ही गणतंत्र दिवस के मौके को कैश कराते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश और देश की जनता के नाम संदेश दिया है। अपने दो पेज के बधाई संदेश में कुछ चंद लाइनों को छोड़कर अखिलेश ने योगी सरकार (Yogi Government) और मोदी सरकार (Modi Government) को कठघरे में खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- 1 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

अखिलेश यादव ने बधाई संदेश में ‘आधी कमाई और दो गुनी महंगाई”, “जब से वर्तमान सरकार आई है मुश्किल और  परेशानी लाई है”, “दिक्कत, किल्लत और जिल्लत” जैसे नारों के माध्यम से भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है।  अखिलेश ने इस पत्र में जैसे सपा का घोषणा पत्र ही घोषित कर दिया है।  उन्होंने पत्र में बड़े बड़े वादे किये हैं।

ये भी पढ़ें – जब गणतंत्र दिवस समाराेह मैदान में घुस आए मवेशी, मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत का चल रहा था कार्यक्रम

बधाई संदेश के अलावा अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अमर जवान ज्योति के बहाने भी निशाना साधा है और ट्वीट कर लिखा – “अमर जवान ज्योति” की स्मृति में आज “26 जनवरी” को हम सब अपने-अपने स्तर पर एक ज्योति जलाएं और मिलकर एक देश की एक आवाज़ उठाएं… “आज 26 जनवरी को संकल्प उठाएंगे, अमर जवान ज्योति फिर से जलाएंगे!” “अमर जवान ज्योति” का अपमान करनेवालों को देश कभी माफ़ नहीं करेगा। जय हिंद!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews