UP Election: बीजेपी की जीत पर दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जताई खुशी, कही बड़ी बात..

UP Election: बीजेपी की जीत पर दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जताई खुशी, कही बड़ी बात..

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल उत्तर प्रदेश समेत मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड और  पंजाब में वोटों की गिनती जारी है। और बीजेपी  उत्तर प्रदेश समेत दो अन्य राज्यों में अपनी जीत का झंडा लहराती की नजर आ रही है, हालांकि गोवा के परिणाम के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बना सकती है। इसी बीच बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हेमा मालिनी का बड़ा बयान सामने आया है।  बता दें कि हेमा मालिनी बीजेपी की सांसद (MP ) है।

यह भी पढ़े… UP में BJP की प्रचंड जीत तय, बोले नरोत्तम- यूपी में सबका साथ-विकास-विश्वास और सपा-कांग्रेस को वनवास

UP में बीजेपी की जीत देखते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि,”हम पहले से ही जानते थे कि हमारी सरकार बनेगी! हमने विकास के हर पहलू के लिए काम किया है, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है। बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि यह एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और।” बात हेमा मालिनी के पॉलिटिकल करियर की करें तो, 2003 से 2009 तक, हेमा मालिनी ने उच्च सदन-राज्य सभा के लिए एक सांसद की तरह काम किया है। मार्च 2010 में, मालिनी को भाजपा का महासचिव बनाया गया था, और फरवरी 2011 में, पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने उनकी सिफारिश भी की थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews