UP Weather: 26 जिलों में आंधी-भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

imd weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार यूपी के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 2-3 दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। वही गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, वही वाराणसी सहित पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में नदी उफान पर है। इधर, मथुरा में जलभराव होने से सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

up rain

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में हल्की और तेज बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आगरा में 24 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 22 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और 23 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट है।पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों और कुछ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

rain

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, नोएडा, मथुरा और गाजियाबाद में आज झमाझम बारिश के आसार है।वाराणसी और गोरखपुर में भी बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।अगले तीन दिन भी अच्छी बारिश का अनुमान है। 24 सितंबर तक 24 घंटों में एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी के उपर बने लो प्रेसर एरिया और पश्चिमी विक्षोभ के कारण  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से पांच दिनों तक गरज के साथ भारी बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 -23 सितंबर तक मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में आज यानी गुरुवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी। इन जिलों में बारिश के साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल जिले में भारी बारिश और पश्चिम के जिले में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, संत कबीर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, फुरसतगंज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, मऊ बाराबंकी, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, , बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, मैनपुरी, हाथरस जिलों में भारी बारिश और सीतापुर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, श्रावस्ती, संत कबीर नगर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews