UP Weather: 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। 2 दिन बाद फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक बार फिर दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के यूपी पर मेहरबान होने के संकेत है। प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में लगातार दो-तीन दिन तक बारिश का सिलसिला चल सकता है। 14 सितंबर से एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है। आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून सहारनपुर में एक्टिव है और आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार है। मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों में 14 सितंबर से बारिश की सम्भावना है। 14 सितंबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा,जिसके प्रभाव से अगले 10 दिनों तक सक्रिय रहने वाले मानसून का असर मंगलवार से देखने को मिल सकता है। आगामी 14 और 15 सितम्‍बर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर में सोमवार व मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। वाराणसी में बादल छाने के साथ 16 सितंबर तक हल्की बरसात हो सकती है।आगरा में 13 सितम्बर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 14 सितम्बर से बारिश हो सकती है।आगरा में मंगलवार और बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है।कानपुर में आज से अगले तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा के आसार हैं। अगले पांच दिनों तक यूपी में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।मुजफ्फरपुर में तेज हवा के साथ होने वाली बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : चांदी भड़की, नहीं बदली सोने की कीमत, देखें आज का भाव

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन की वजह से मध्य प्रदेश होते हुए यूपी में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मानसून की टर्फ लाइन ऊपर आएगी और यूपी से होकर गुजरेगी।30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। लगातार 15 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्य प्रदेश से सटे जिलों के साथ पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। 14 सितंबर से 18 सितंबर तक कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाएं रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews