Hindi News

Upcoming IPO: कल खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 31 जनवरी तक खेल पाएंगे दांव, होगा बंपर मुनाफा

Published:
Upcoming IPO: कल खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 31 जनवरी तक खेल पाएंगे दांव, होगा बंपर मुनाफा

Upcoming IPO: यदि आप भी ग्रे मार्केट में निवेश करके शानदार मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। कल यानि 27 जनवरी 2023 को कास्ट आयरन लम्प्स और डक्टल आयरन पाइप फिटिंग बनाने वाली कंपनी अपना खुद का आईपीओ खोलने जा रही है। कंपनी का नाम Earthstahl & Alloys है। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का साइज़ 13 करोड़ रुपये का है। जिसके लिए प्राइस बैंड 38 रुपये से लेकर 40 रुपये है।

आईपीओ की डिटेल्स

निवेशक एक लॉट में दांव लगा सकते हैं। प्रत्येक लॉट में 3000 शेयर्स हैं। जिसकी कीमत 120,000 रुपये है। 31 जनवरी तक आपको दांव खेलने का मौका मिलेगा। इस दिन इसकी क्लोज़िंग हो जाएगो। अलॉटमेंट की बेसिस 3 फरवरी को होगी। आईपीओ की लिस्टिंग 8 फरवरी को बीएसई और एसएमई पर हो सकती है। कंपनी के आईपीओ में प्रोमोटर्स की प्री इश्यू शेयर होल्डिंग 100 फीसदी है। वहीं पोस्ट इश्यू शेयस होल्डिंग 73.53 फीसदी है। इसके प्रोमोटर्स के नाम रवि ठाकुरदासजी लद्दा, राजेश सोमानी, प्रवीण सोमानी, पादम कुमार जैन है।

कंपनी के बारे में

कंपनी के बारे में बात करें तो यह 2009 से देश में कास्ट आयरन लम्प्स और डक्टल आयरन पाइप फिटिंग के उत्पादन और कारोबार का काम कर रही है। Earthstahl & Alloys Limited छत्तीसगढ़ के रायपुर के नजदीक दुलदुला गाँव के में स्थापित है। कंपनी कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और स्मानी कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए आईपीओ ला रही है। जिससे जारी करने के खर्चे की पूर्ति भी होगी।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना, शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews