गर्मी में IRCTC के साथ कीजिये नेपाल की सैर, बुकिंग से जुडी पूरी डिटेल देखें यहां

गर्मी में IRCTC के साथ कीजिये नेपाल की सैर, बुकिंग से जुडी पूरी डिटेल देखें यहां

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक बार फिर यात्रियों को नेपाल घुमाने का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। इस पैकेज में काठमांडू और पोखरा की सैर करेगा। गर्मियों को देखते हुए IRCTC का ये स्पेशल टूर पैकेज एक बहुत शानदार ऑप्शन है।

IRCTC ने 6 दिन और 5 रातों के एक स्पेशल टूर पैकेज नेपाल घूमने वालों के लिए (IRCTC Nepal Tour Packages) बनाया है। इसका नाम दिया है Mystical Nepal, (IRCTC Mystical Nepal Tour Packages)  मुंबई से इसकी फ्लाइट 28 जून को जाएगी।  इसका किराया 40,600/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। किराये में व्यक्तियों की संख्या के हिसाब से अलग अलग स्लॉट भी हैं।

ये भी पढ़ें – IRCTC BoB Credit Card आपकी यात्रा को बनायेगा सुखद, उठायें इसका लाभ

IRCTC (IRCTC Tour Packages) इस टूर में काठमांडू और पोखरा की सैर कराएगी। टूर पैकेज में यात्रियों के भोजन की भी व्यवस्था शामिल है। यदि आप नेपाल की सैर करना चाहते हैं और हिमालय की खूबसूरती को नजदीक से देखना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर IRCTC के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाकर इस स्पेशल टूर पैकेज की डिटेल देखकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार दे रही राज्य स्तरीय पुरस्कार, 31 मई 2022 तक करें आवेदन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews