Andaman घूमना चाहते हैं? सितम्बर – अक्टूबर में IRCTC के साथ बनाइये प्लान

Andaman घूमना चाहते हैं? सितम्बर – अक्टूबर में IRCTC के साथ बनाइये प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने इस बार बंगाल की खाड़ी में स्थित प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर अंडमान निकोबार की सैर कराने का स्पेशल प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। IRCTC ने इसके लिए सितम्बर और अक्टूबर में तारीखें निश्चित की हैं। आप अपनी सुविधानुसार बुकिंग करा सकते हैं।

IRCTC (IRCTC News) ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह देखने की इच्छा रखने वालों के लिए Mesmerizing Andaman with Kolkata नाम से स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Mesmerizing Andaman with Kolkata Tour Packages) बनाया है। 6 दिन और 5 रात के इस टूर पैकेज का किराया 53,295/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी की चमक फीकी, ये हैं ताजा कीमत

IRCTC का ये एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) सितम्बर और अक्टूबर के महीने में लखनऊ एयरपोर्ट से जायेगा। पहला टूर 23 सितम्बर 2022 को जायेगा और दूसरा 07 अक्टूबर 2022 को जायेगा। इस टूर में कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर, हेवलॉक और बारातांग आइसलैंड  प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें – CM Shivraj ने जनता के साथ की चाय पर चर्चा, राजधानी को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों से रहस्य में डूबे रहे। लेकिन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के चलते ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में पन्ने की तरह टिमटिमाते हैं (These islands shimmer like emeralds in the Bay of Bengal)। इन द्वीप समूह के चारों तरफ घने जंगल हैं, असंख्य खूबसूरत पक्षी, फूल है जो यहाँ आने वालों को आकर्षित करते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews