जाना चाहते हैं धार्मिक यात्रा पर, IRCTC ने ऑफर किये ये शानदार ऑप्शन

जाना चाहते हैं धार्मिक यात्रा पर,  IRCTC ने ऑफर किये ये शानदार ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एन्ड टूरिज्म कारपोरेशन ने ऐसे लोगों के लिए शानदार टूर पैकेज अनाउंस किये हैं जो धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं। दो अलग अलग तरह के टूर पैकेज में IRCTC चार धाम की यात्रा के साथ साथ अन्य कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करा रहा है।

IRCTC ने चार धाम यात्रा का 12 दिन/11 रात का एक शानदार टूर पैकेज घोषित किया है।  इस टूर पैकेज में आप हरिद्वार, बारकोट, जानकी चट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, केदारनाथ, और बद्रीनाथ के दर्शन होंगे।  ये यात्रा हवाई यात्रा है इसका प्रति व्यक्ति किराया (पैकेज) 58900/- रुपये है।  ये टूर 4 जून 2022 को शुरू होगा।  अधिक जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें – MP News: सिंधिया ने लिखा SAHARA के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्री को पत्र

इस टूर पैकेज के अलावा IRCTC ने एक और धार्मिक यात्रा टूर पैकेज घोषित किया है। इसमें आपको केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा कराई जा रही है। 7 दिन /6 रात का ये टूर पैकेज 20 मई 2022 को शुरू होगा।  इसका किराया (पैकेज) 37,600/- प्रतिव्यक्ति रखा गया है।  इस टूर से सम्बंधित अधिक जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : HDFC और HDFC बैंक विलय की घोषणा, ये असर होगा शेयर धारकों पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews